अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान, पार्टनर के साथ इन प्राकृतिक सौंदर्य में बिताए क्वालिटी टाइम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान, पार्टनर के साथ इन प्राकृतिक सौंदर्य में बिताए क्वालिटी टाइम

 मानसी शर्मा /-   अभी के व्यस्तता भरे समय में अपने परिवार को समय देना भी बहुत जरुरी है। ताकी रिश्तों में मिठास बना रहे। रिशतों को सुगम बनाए रखने के लिए पार्टनर एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। साथ ही क्वालिटी टाइम बिताने चाहते हैं। वहीं आप अगर अक्टूबर के इस सुनहरे मौसम में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बना रहे है तो, हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां साक्षात जन्नत का दिदार होता हैं।
 
गौरतलब है कि अक्टूबर के महीने में गर्मी ढ़लान की तरफ होती है। साथ ही थोड़ा ठंड का अहसाल भी होने लगता है। जिसकी वजह से ये घूमने के लिए सही वक्त होता है। अपने पार्टनर के साथ आपको ऐसी जगह पर जाना चाहिए जहां आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सके। ऐसे में आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
 
गोवा          
 
अगर आप पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं। तो आप गोवा जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गोवा बीच के लिए बहुत मशहूर है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर पालोलेम बीच, बागा बीच, दूधसागर वॉटरफॉल, बॉम जिसस बसिलिका, अगुआडा किला, सैटर्डे नाईट मार्केट, नेवल एविएशन म्यूजियम, अंजुना बीच और चोराओ द्वीप जैसे जगहों सैर कर सकते हैं।  
 
जयपुर, राजस्थान  
 
राजस्थान का जयपुर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप दिल्ली के आस-पास घूमने की जगह तलाश कर रहे हैं तो कम बजट के अंदर ही आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत ही जगहें हैं। हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, साम्भर झील, जवाहर सर्किल, जयगढ़ किला, जल महल, गल्ताजी , चोखी धानी,झालाना लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व, भूतेश्वर नाथ महादेव, हथनी कुंड, सिसोदिया रानी गार्डन, भानगढ़ किला, रामबाग पैलेस उसके के साथ आप यहां पर मौजूद नेहरू बाजार, बापू बाजार और पिंक सिटी बाजार से खरीदारी कर सकते हैं।                  
 
शिलांग, मेघालय                  
 
मेघालय के राजधानी शिलांग भी पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट और खूबसूरत जगहों में से एक है। बता दें कि शिलांग मेघालय का एक बहुत सुंगर और मनमोहक स्थल है। शिलांग में कई ऐसी पर्यटन की जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। शिलांग के आस-पास घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं।  शिलांग पीक, एलिफेंट फॉल्स, लैटलम घाटी, वार्ड की झील, डॉन बॉस्को संग्रहालय, मावफलांग पवित्र वन, डेविड स्कॉट ट्रेल, विलियमसन संगमा स्टेट म्यूजियम, लेडी हैदरी पार्क, सोहपेटबनेंग पीक, मावफलांग गांव और राइनो हेरिटेज म्यूजियम जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox