राहुल को अध्यक्ष बनाने के समर्थन में हरियाणा में भी प्रस्ताव पारित,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल को अध्यक्ष बनाने के समर्थन में हरियाणा में भी प्रस्ताव पारित,

- कुल 8 राज्यों से उठ रही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग

हरियाणा/- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष पर के लिए राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम सहमति से यह प्रस्ताव मंगलवार को पारित किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने। इस बात को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने यह प्रस्ताव पारित किया है। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदयभान ने कहा कि राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आम सहमति से पारित किया गया। उन्होंने कहा कि ’बैठक में, हमने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अनुरोध किया।’

इससे पहले, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार समेत सात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए थे। कांग्रेस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसके अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox