• DENTOTO
  • पीएम मोदी ने संविधान के प्रति जगाई जन-चेतना – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 9, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    पीएम मोदी ने संविधान के प्रति जगाई जन-चेतना – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 

    मानसी शर्मा /- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पीएम मोदी ने संविधान के प्रति जन-चेतना जगाई है। कोविंद ‘नए भारत का सामवेद’ नामक किताब के विमोचन से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह एक मौलिक संग्रह है, जिसमें पीएम मोदी के प्रभावशाली भाषणों पर प्रकाश डाला गया है। जो देश के संविधान में निहित मूल-सार और मूल्यों को रेखांकित करता हैं।

    कोविंद ने क्या कहा?
    लोगों की आकांक्षा के अनुरूप एक संविधान के महात्मा गांधी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कोविंद ने वर्तमान स्थिति से तुलना की और कहा कि आज संविधान एक उभरते राष्ट्र की आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करता है। और हमें प्रगति की ओर प्रेरित करता है।

    पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के संविधान की सराहना की
    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का जिक्र करते हुए कोविंद ने कहा कि यह संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप है। पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के संविधान की सराहना की, जो न्यायपालिका, कार्यपालिका और प्रत्येक नागरिक का सटीक मार्गदर्शन करता है। कोविंद ने संविधान के बारे में जनता में चेतना जगाने, एकता और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने वाले राष्ट्र के सार को समाहित करने का श्रेय मोदी को दिया। इस अवसर पर संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, आईजीएनसीए के अध्यक्ष रामबहादुर राय, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी भी उपस्थित थे।

    एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को किया संबोधित
    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘नए भारत का सामवेद’ नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। लोगों की आकांक्षा के अनुरूप एक संविधान के महात्मा गांधी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कोविंद ने वर्तमान स्थिति से तुलना की और कहा कि आज संविधान एक उभरते राष्ट्र की आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करता है, और हमें प्रगति की ओर प्रेरित करता है।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox