पंजाबी बाग में मानव उत्थान सेवा समिति का स्वच्छता अभियान                             

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-270 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     आध्यात्मिक गुरु एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और “स्वच्छ भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। समिति की दिल्ली शाखा और मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पंजाबी बाग व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की।

बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह
इस स्वच्छता अभियान में हर आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में झाड़ू लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस और जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजन
अभियान को संबोधित करते हुए समिति के वरिष्ठ महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर निरंतर आध्यात्मिक और सामाजिक कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि श्री विभु जी महाराज के जन्मोत्सव और गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह अभियान इसलिए आयोजित किया गया, ताकि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी अपनी भूमिका निभा सकें।

देशभक्ति और प्रेरणा से गूंजा माहौल
स्वच्छता अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति और सेवा भाव से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “श्री सतपाल महाराज जी का एक ही नारा, जागे भारत देश हमारा” और “स्वच्छ रहे भारत हमारा” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

270 से अधिक लोगों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
इस अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा समिति और मानव सेवा दल के लगभग 270 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox