
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- आध्यात्मिक गुरु एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और “स्वच्छ भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। समिति की दिल्ली शाखा और मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पंजाबी बाग व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की।

बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह
इस स्वच्छता अभियान में हर आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में झाड़ू लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस और जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजन
अभियान को संबोधित करते हुए समिति के वरिष्ठ महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर निरंतर आध्यात्मिक और सामाजिक कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि श्री विभु जी महाराज के जन्मोत्सव और गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह अभियान इसलिए आयोजित किया गया, ताकि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी अपनी भूमिका निभा सकें।


देशभक्ति और प्रेरणा से गूंजा माहौल
स्वच्छता अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति और सेवा भाव से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “श्री सतपाल महाराज जी का एक ही नारा, जागे भारत देश हमारा” और “स्वच्छ रहे भारत हमारा” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

270 से अधिक लोगों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
इस अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा समिति और मानव सेवा दल के लगभग 270 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।





More Stories
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त