नजफगढ़ के अमित कुमार बने जज, लगा बधाईयों का तांता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के अमित कुमार बने जज, लगा बधाईयों का तांता

-दिल्ली ज्यूडिसिएल सर्विस में हुआ चयन, दिल्ली पुलिस के एसआई का बेटा है अमित

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के अमित कुमार का दिल्ली ज्यूडिसिएल सर्विस में चयन हुआ है। अमित कुमार दिल्ली पुलिस के एसआई बिजेन्द्र कुमार के बेटे है। बिजेन्द्र कुमार का परिवार काफी पहले हरियाणा छोड़ नजफगढ दिल्ली में आकर बस गये थे। बेटे के ज्यूडिसरी में चयन के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। हालांकि बिजेन्द्र के सगे-साथी बिजेन्द्र पर तंज भी कस रहे हैं कि अब बाप को बेटे को सलाम करना होगा। इस पर बिजेन्द्र कहते है कि उन्हे इससे गर्व ही होगा कि एक बेटे ने बाप का नाम रोशन कर दिया है। बेटे की इस उपलब्धि पर नजफगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा के पैतृक गांव गोयला कलां में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।

         बुधवार को बिजेन्द्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गोला कलां जिला झज्जर हरियाणा गये और वहां ग्रामीणों ने अमित कुमार के साथ-साथ पूरे परिवार का फूल मालाओं व नोटों की मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में ग्रामीणों ने अमित की शोभा यात्रा निकाली और अंत में पूरे परिवार ने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

गांव की चौपाल में अमित कुमार का भव्य स्वागत किया गया जिसमें गांव के सरपंच देवेन्द्र सिंह ने बिजेन्द्र सिंह व उनके पूरे परिवार का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच देवेन्द्र सिंह ने कहा कि अमित कुमार ने पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। हम सभी उनकी इस कामयाबी पर उन्हे बधाई देते है।

अमित के पिता बिजेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों द्वारा किए गये भव्य स्वागत पर गांव वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अमित शुरू से ही पढ़ाई में तेज था और उसकी शुरू से ही इच्छा जज बनने की थी जो आज पूरी हो गई। उन्होने कहा कि बेटे को जज के रूप में काम करते देख उन्हे गर्व महसूस होगा। अमित की मां कविता रानी ने बेटे को आर्शीवाद देते हुए कहा कि उनका बेटा न्याय की कसौटी पर खरा उतरेगा। हमने अपने बच्चों के लिए जो सपने देखे थे वो आज पूरे हो गये है। इसीलिए आज हम गांव में भगवान का धन्यवाद करने आये हैं। अमित के गुरू बलजीत सिंह ने बताया कि अमित ने देव पब्लिक स्कूल से 10 कक्षा पास की है और वह शुरू से होनहार था। पढ़ाई में उसकी रूचि अच्छी थी। उसकी जिज्ञासा सवाल पूछने पर ज्यादा रहती थी और स्कूल के शिक्षकों ने भी उसे कभी निराश नही किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox