द्वारका /सिमरन मोरया/ – द्वारका जिले की पुलिस द्वारा दो चोरों को किया गया गिरफ्तार 19 फरवरी को थाने में सूचना मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि दो अनजान व्यक्ति शटर तोड़कर घुस गए थे और उसकी दुकान से 150 पैकेट बीडी/सिगरेट और 5000/- रुपए नकद चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता के बयान के तहत पुलिस द्वारा मामले को बिंदापुर थाने में दर्ज किया गया है। टीम ने तुरंत एक्शन लिया और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए क्षेत्र में गुप्त मुखबिरो को शामिल किया। कार्य के अनुसार टीम ने SOC का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की भी सहायता से आसपास के स्थानों की भी जांच की।
टीम द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम संत कुमार उर्फ श्याम बताया और अपने सहयोगी का भी खुलासा किया, जिसका नाम मुकेश उर्फ लक्कड़ बताया। दोनों आरोपी द्वारका सेक्टर 16 के रहने वाले हैं। छानबीन के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मनसाराम पार्क उत्तम नगर में चोरी की थी। पुलिस कर्मियों द्वारा बीड़ी /सिगरेट के 40 पैकेट, छे पानी के मीटर और अपराध में इस्तेमाल की गई साइकिल भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को बिंदापुर थाने में दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा