TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार 

मानसी शर्मा / –  पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को गुरुवार 29 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. टीएमसी नेता शाहजहां शेख प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों की टीम पर हमले के बाद से फरार चल रहा था. वहीं हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी को गुरूवार यानी आज दोपहार में कोर्ट में पेश किया जाएगा.

24 परगना में छिपा था आरोपी
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे बशीरहाट के कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीें एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को अभी हवालात में रखा गया है हैं और उसे दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Sandeshkhali: शाहजहां शेख पर यौन शोषण का आरोप
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर यौन शोषण और जमीन के पट्टों को कब्जा करने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले में राज्य महाधिवक्ता की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सोमवार को शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया था.

Sandeshkhali: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को संदेशखाली जाने की दी इजाजत
बता दें कि हाईकोर्ट ने बुधवार 28 फरवरी को दिल्ली से गई फैक्ट फाइंडिंग टीम को संदेशखाली जाने की इजाजत दी. बीते रविवार को कमेटी के प्रतिनिधियों ने भी वहां जाने की कोशिश की थी. लेकिन उन्हें पुलिस ने जाने नहीं दिया था. फिर कमेटी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद हाईकोर्ट के जस्टिस कौशिक चंद्र की खंडपीठ ने उन्हें संदेशखाली जाने की अनुमति दे दी.

कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी का दो दिवसीय धरना
वहीं, इस मामले को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है. वे संदेशखाली में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और TMC नेताओं के कथित अत्याचार के खिलाफ धरना दे रहे हैं. बीजेपी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना शुरू किया. इस दौरान बीजेपी के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox