कापसहेड़ा से 42 कार्टन अवैध शराब के साथ साउथ वेस्ट एटीएस के हत्थे चढ़ा एक शराब तस्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कापसहेड़ा से 42 कार्टन अवैध शराब के साथ साउथ वेस्ट एटीएस के हत्थे चढ़ा एक शराब तस्कर

कापसहेड़ा/सिमरन मोरया/ – साउथ वेस्ट जिले की एटीएस पुलिस ने एक शराब तस्कर को कापसहेड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम नेत्रपाल यादव है जो यूपी के संभल जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 42 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पो जब्त किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।

साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की एक शराब तस्कर टेम्पो में हरियाणा से अवैध शराब बड़ी खेप कापसहेडा में लेकर आयने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी देविंदर कुमार और इंस्पेक्टर गौतम मलिक की देखरेख में एएसआई परवीन यादव जयपाल, धर्मेन्दर, हेड कांस्टेबल हरिओम, रविंदर , मोहित और नरेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने कापसहेड़ा इलाके में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से एक टेम्पो आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने टेम्पो चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। टेम्पो की तलाशी के दौरान उसमे से 42 कार्टन अवैध शराब बेचने के लिए बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही मान्य थी। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox