
द्वारका/सिमरन मोरया / – द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने घरों व दफ्तरों में चोरी करने वाले 2 बदमाशों को कापसहेड़ा के समालखा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान विक्की मंडल निवासी समालखा और रोहन निवासी कापसहेड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये 8 मोबाइल और एक लैपटॉप को बरामद किया है। बदमाश विक्की मंडल के ऊपर पहले से ही सेंधमारी के 10 मामले दर्ज है।
इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया है। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 22 फरवरी को द्वारका सेक्टर 23 थाने में एक घर व दफ्तर में चोरी होने की 2 शिकायतें मिली थी। पहली शिकायत में बदमाशों ने एक दफ्तर से 3 मोबाइल और 6 हज़ार रूपए नकद चोरी किये और दूसरी शिकायत में बदमाशों ने एक घर में से एक मोबाइल, एक महंगी घडी और 40 हजार रुपयों पर हाथ साफ़ कर दिया। दोनों मामलों की छानबीन के लिए एसीपी मदनलाल मीणा और एसएचओ सुनील कुमार की देखरेख में एएसआई अनिल, आरोग्यम, हेड कांस्टेबल सज्जन, करतारा राम और परमिंदर की टीम बनाई गई।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इन वारदातों के आरोपी समालखा गांव में मौजूद है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा