ग्रामीणों को समय पर मिलेगा सही व मुफ्त ईलाज-गुलाब सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्रामीणों को समय पर मिलेगा सही व मुफ्त ईलाज-गुलाब सिंह

मटियाला विधायक गुलाब सिंह यादव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- मटियाला विधायक गुलाब सिंह यादव ने क्षेत्र में एक साथ पांच मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया। जिसमें तीन क्लीनिक ग्रामीण क्षेत्र में खोले गयें है।
मोहल्ला क्लीनिक को जनता को समर्पित करते हुए विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि गांवों में लोगों को समय पर व सही ईलाज नही मिल पाता है जिसके लिए उन्हे लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन इन क्लीनिकों के खुल जाने से अब ग्रामीणों को समय पर सही व मुफ्त ईलाज मिलेगा और समय-समय पर ग्रामीण यहां अपने स्वास्थ्य की भी जांच करा सकेंगे। अब बिमारी के ईलाज के लिए उन्हे न तो कहीं बाहर जाना होगा और न ही अनाप-षनाप पैसा खर्च करना होगा। उन्होने षिकारपुर गांव में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश की राजधानी में ही स्वास्थ्य सेवाऐं लोगों तक नही पंहुच रही थी फिर देश के दूसरे हिस्सों की क्या हालत होगी यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आज तक कांग्रेस व भाजपा देहात में सिर्फ झूठे वादे की करती आई है। दो दशक से आज तक नजफगढ़ मे 100 बेड के अस्पताल बनवाने का वादा कोई भी पार्टी अभी तक पूरा नही कर पाई है। उन्होने कहा कि शिकारपुर में 6000 की आबादि होने के बाद भी आज तक कोई अस्पताल व चिकित्सा केंद्र मौजूद नही था लेकिन अब मोहल्ला क्लीनिक के खुल जाने से ग्रामीणों को काफी आराम पंहुचेगा। गावं में मोहल्ला क्लीनिक खुलने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox