चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक दबोचा, टीमवर्क से नाकाम हुई भागने की कोशिश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका सेक्टर-23 पुलिस की मुस्तैदी

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   द्वारका जिले के थाना सेक्टर-23 की पुलिस टीम ने सतर्क गश्त और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। शाम के समय नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम की सूझबूझ और बहादुरी के चलते उसकी योजना विफल हो गई और उसे कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गश्त के दौरान दिखी संदिग्ध हरकत
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल देवी सिंह और कांस्टेबल राजेश सरकारी मोटरसाइकिल पर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान परमाउंट स्कूल से पोचनपुर की ओर जाते समय उन्होंने एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक को देखा, जो पुलिस को देखकर घबराया हुआ प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने बाइक की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा किया और साथ ही क्षेत्र में मौजूद हेड कांस्टेबल संदीप गुलिया को सूचना दी। संदीप गुलिया ने तत्परता दिखाते हुए आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि पीछे से देवी सिंह और राजेश ने युवक को काबू कर लिया। टीमवर्क और फुर्ती की बदौलत आरोपी ज्यादा दूर नहीं जा सका और मौके पर ही दबोच लिया गया।

जांच में निकली चोरी की बाइक
पकड़े गए वाहन की जानकारी पुलिस नेटवर्क सिस्टम से जांची गई, जिसमें सामने आया कि यह मोटरसाइकिल पहले से चोरी की है और संबंधित मामले में अमर कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंसार आलम (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पोचनपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना को सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता पुलिसकर्मियों की चौकसी, तत्परता और बेहतरीन समन्वय का परिणाम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox