
मानसी शर्मा /- टीम इंडिया अपना पांचवां मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेंगी। यह मुकाबला हिमाचल के धर्मशाला जिले के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। अंक तालिका में भारत और न्यूजीलैंड के बीच नंबर-1 की जंग चल रही है।
विश्व कप में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलरा भारी रहा है। पिछले 20 सालों में विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने एक मुकाबले में जीत नहीं दर्ज की है। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड 5 मैच जीत दर्ज की है। वहीं भारत ने 3 मुकाबले अपने नाम किए है।वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा है।
क्या कहता हैं दोनों टीमों का इतिहास
इसके साथ ही अब तक वनडे के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की टीम 116 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है। जिसमें भारत की टीम ने 58 मैचौं में जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले अपने नाम किए है। वहीं 7 मैच बेनतीजा और 1 टाई रहा है।
मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। धर्मशाला में होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से लगभग बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी। अपना पहला ओवर फेंकते समय, ऑलराउंडर फिसल गया और पिच के पास जा गिरा।
जानकारी के मुताबिक, हार्दिक हिमाचल में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें इसके बजाय चिकित्सा सहायता के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएगा।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी