नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कार्बेट टाईगर रिजर्व के मोरघाटी वन क्षेत्र में एक चीतल के शिकार का मामला प्रकाश में आने के बाद कार्बेट पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जनपद बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चीतल के मांस व खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए पोखर सिंह निवासी भोगपुर जनपद बिजनौर के बयान को आधार बनाते हुए कार्बेट पार्क के दो बीट वाचरो को नामजद किया है।
कार्बेट पार्क के वन क्षेत्राधिकारी अमूल ईस्तवाल का कहना है कि पकड़े गया आरोपी पोखर सिंह और बीट वाचरो के बीच पुरानी रंजिश है। हमारे बीट वाचर पोखर सिंह को जंगल में जाने से रोकते थे। इसी बात को लेकर तकरार हुई। जिस जगह पर चीतल के शिकार बताया जा रहा है। वहां पर पूरी जांच पड़ताल कर ली गई है। वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हम पुलिस को जांच में पता सहयोग दे रहे हैं। उधर कार्बेट पार्क के डायरेक्टर राहुल का कहना है कि यूपी पुलिस ने एफआईआर में दो बीट वाचरों के नाम दर्ज किए हैं। दोनों बीट बाचरों के बारे में वन महकमे की जांच टीम ने उन्हें दोषी मानने से इंकार किया है। राहुल का कहना है कि यूपी पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
बताते चलें कि 13 मई को बढ़ापुर थाने की पुलिस ने भोगपुर निवासी जनपद बिजनौर को चीतल के मांस व खाल के साथ गिरफ्तार किया था। चीतल के शिकार का मामला 12 मई की रात 10बजे का बताया जा रहा है। चीतल के शिकार में कुल पांच लोगो का शामिल होना कहा गया है। इसमें दो बीट वाचरों के नाम भी पुलिस की एफआईआर में दर्ज है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां