
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस कोरोना काल में जितना लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दे रही उससे कही दुगुना काम गरीब व जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए भी कर रही है। रोजाना ही पुलिस किसी न किसी संस्था के सहयोग से गरीबों व मजदूरों तक खाना पंहुचाने का काम बखूबी कर रही है।

शनिवार को भी द्वारका पुलिस ने एक मुट्ठी फांउडेशन के सहयोग से भरथल स्थित कुछ निर्माण साईटों पर फंसे मजदूरों को खाना खिलाने का काम किया। इसके साथ ही द्वारका डीसीपी के निर्देशानुसार कम्यूनिटि पुलिस सैक्टर-9 व सैक्टर-26 भरथल में बच्चों को दूध व फल भी वितरित कर रही है और जो लोग अपने घरों को जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे है पुलिस उनके लिए सभी जरूरत की चीजें पंहुचाने का प्रयास कर रही हैं। यहां तक की बच्चों को दूध व फल के साथ-साथ बुजुर्गों को चाय भी सुबह-शाम पिलाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित कर रही है और उन्हे मास्क व सैनिटाइजर भी उपलब्ध करा रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”