कोरोना पर ट्रम्प ने चीन को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना पर ट्रम्प ने चीन को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चीन के वुहान से निकला चाइना का कोरोना वायरस पूरे विश्व में कोहराम मचा रहा है। हालांकि सभी देश अपने नागरिकों को इसके कहर से बचाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। चाइनीज वायरस ने अमेरिका में ऐसा कहर मचाया है जिसकी अमेरिका क्या किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। अमेरीका में करीब डेढ़ लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 38 हजार लोगों की मौ’त हो चुकी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,891 लोगों की मौत हुई है। इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का गुस्सा सातवें आसमान पर है और इसी वजह से उन्होंने चीन को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।


                                                      राष्ट्रपति ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वो कोरोना वायरस के संक्रमण जान-बूझकर फैलाने का जिम्मेदार पाया जाता है तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे। दरसल चीन ने शुरू से ही इस वायरस के प्रति ऐसा संदिग्ध रवैया अपनाया है जिससे वो शक के दायरे में है। पहले तो उसने इस वायरस के बारे में सबसे छुपाया है। संक्रमितों और मौत के आंकड़ों को भी छुपा के रखा। इसमें उसे डब्लयूएचओ का भी पूर्ण सहयोग मिला। पहले उसने ये कहा कि ये वायरस इंसानों से इंसानों में नहीं फैलता. लेकिन जब हालात बिगड़ने लगे तो कहा ये वायरस इंसानों से इंसानों में फैलता है. उसके बाद चीन ने मौत के गलत आंकड़े जारी किये. फिर ताजा आंकड़े में वुहान में हुई मौत के आंकड़े अचानक से 50 फीसदी बढ़ गए। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘यदि वे जान बूझकर जिम्मेदार हैं तो, इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहें, आपको पता है, आप जिंदगियों की बात कर रहे हैं, जैसा कि 1917 से कोई नहीं देखा है.’ उन्होंने कहा, ‘आपको पता है, सवाल पूछा गया था कि क्या आप चीन पर गुस्सा होंगे३देखिए३इसका जवाब एक बड़ा सा हां हो सकता है, लेकिन ये निर्भर करता है कि एक गलती की वजह से चीजें नियंत्रण से बाहर हो जाए और कुछ जानबूझकर किया जाए तो इसमें अंतर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox