कोटा की तरह यूपी के मजदूरों की भी घर वापसी सुनिश्चित करे योगी सरकार-प्रियंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोटा की तरह यूपी के मजदूरों की भी घर वापसी सुनिश्चित करे योगी सरकार-प्रियंका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोटा से यूपी के छात्रों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर अब विपक्ष भी योगी सरकार की तारीफ कर रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाए जाने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की है। लेकिन साथ ही प्रदेश सरकार से मजदूरों की मदद करने और उन्हें अलग अलग राज्यों से उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की भी अपील की है। ताकि इस संकट काल में वो लोग भी अपने परिवार के साथ रह सकें।


                                              प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि मैं यूपी सरकार को बधाई देना चाहती हूं कि कोटा से आप छात्रों को घर ले आये। लेकिन यह मजदूर भी तो आपके ही हैं। ये भी हमारे हैं। इनके भी परिवार परेशान हैं। हम इन्हें घर नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “दूसरी बात हमको किसी न किसी तरीके से इनकी समस्या हल करनी पड़ेगी। एक प्लान बनाया जाए, ताकि धीरे-धीरे ये अपने जिले में आ सकें। देखिये हम इनको इस तरह नहीं छोड़ सकते। मेरी अपील है हर देशवासी से, यूपी की सरकार से कि हम इनकी मदद करें।” प्रियंका गांधी ने वीडियो सन्देश में कहा, “मैं आग्रह करना चाहती हूं कि एक हेल्पलाइन हो, हजार लोगों का कंट्रोलरूम हो। कम से कम ये लोग अपनी समस्याओं को बता पायें। ताकि दूसरी सरकारों से इनकी मदद हो पाए।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox