टाइम पर्सन ऑफ द ईयर बने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर बने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को टाइम पत्रिका ने सम्मानित करते हुए उन्हे 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। इसकी घोषणा प्रकाशन ने गुरुवार को दी। डेमोक्रेटिक पार्टी की इस जोड़ी को तीन अन्य फाइनलिस्टों में से चुना गया है।
बाइडेन और हैरिस ने इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल करके इतिहास रचा था। बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हराया है। वहीं हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इससे पहले मैग्जीन ने 2016 में डोनाल्ड ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।
मैग्जीन के कवर में 78 साल के बाइडेन और 56 साल की हैरिस की एक तस्वीर प्रकाशित हुई है। इसका शीर्षक है- अमेरिका की कहानी बदल रही है। टाइम के संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा, अमेरिकी स्टोरी में बदलाव के लिए, विभाजनकारी एजेंडे से ज्यादा सहानुभूति की ताकत दर्शाने और दुनिया को उम्मीद का नजरिया पेश करने के लिए जो बाइडेन और कमला हैरिस को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है। एक कार्यकाल के बाद रियल एस्टेट उद्योगपति से राजनेता बने ट्रंप को बाइडेन ने 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों से हराया है। वहीं चुनाव में ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल हुए हैं।
टाइम मैग्जीन साल 1927 से हर साल किसी व्यक्ति या लोगों को सम्मानित करता है जो बेहतर या बदतर प्रभाव के लिए समाचार में छाए रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को, टाइम ने बास्केटबॉल के सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स को एथलीट ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें यह सम्मान कोर्ट के अंदर और बाहर की अपनी उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox