देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दो अब भी फरार -‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड/उमा सक्सेना/-   उत्तराखंड के देहरादून में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह पूरा मामला पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

बहला-फुसलाकर ले गए, फिर किया अपराध
पीड़िता की परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार तीन आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर एक होटल में गंभीर अपराध को अंजाम दिया। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं का सहारा लिया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित भंडारी को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox