जिला दक्षिण-पश्चिम में पांचवा कंटेंमैंट जोन बनाया गया, जिले में 28 हुए कोरोना पाॅजिटिव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम में पांचवा कंटेंमैंट जोन बनाया गया, जिले में 28 हुए कोरोना पाॅजिटिव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला दक्षिण-पश्चिम में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर जिले में कापसहेड़ा डीसी कार्यालय के सामने ठेके वाली गली, प्लाॅट नंबर-1294 सोनू के मकान को कंटेंमैंट जोन में डाला गया है। जो जिले में पांचवा कंटेंमैंट जोन बनाया गया है। यहा बता दें कि जिले में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 28 हो गई है और कोरोना धीरे-धीरे जिले में बढ़ रहा है। जिसकारण प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।

                                   इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम नजफगढ़ सौम्या शर्मा ने बताया कि जिले में प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सजग है और अधिकारी व कर्मचारी हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होने माना कि जिले में धीरे-धीरे कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है लेकिन साथ ही उन्होने कहा कि अभी तक स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कापसहेड़ा में पांचवा कंटेंमैंट जोन बनाया गया है। जिसके तहत एक मकान व गली को पूरी तरह से क्वारंटाइन में डाल दिया गया है। एसडीएम कापसहेड़ा इस मामले में पुलिस, निगम व स्वास्थ्य विभाग से पूरी तरह से संपर्क बनाये हुए है। इस क्षेत्र को पूरी तरह से बफर जोन बनाने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है ताकि कोई आ-जा न सके। वहीं इस दौरान लोगों को दवाईयां, मेडिकल सुविधायें, रोजमर्रा की जरूरत की चीजें व खाने के सामान की आपूर्ति करने की डीएम कापसहेड़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। लोगों की नियमित जांच व उनके टेस्ट के लिए अलग से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के 28 केस हो गये है। जरूरतमंदों को आज 31480 ई-पास जारी किये गये। लेकिन प्रशासन अपनी तरफ से जागरूकता व जांच अभियानों में कोई कमी नही आने दे रहा है। जिले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। प्रषासन की टीमें रोजाना 220 से ज्यादा जगहों की जांच कर रही है। जिले में बैनर, पोस्टर व लाउड स्पीकर के तहत जागरूकता संदेश दिये जा रहे हैं। उन्होने लोगों से अपील की कि वह घरों में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहे और जो उनकी सुरक्षा में जुटे है उन्हे भी सुरक्षित रहने दे। हालांकि पहले एसडीएम आॅफिस नजफगढ़ के दो कर्मचारी और अब डीसी आॅफिस कापसहेड़ा के सामने कोरोना वायरस की पंहुच से जरूर प्रशासन की चिंता बढ़ी है जिसकारण डीएम राहुल देव ने अधिकारियों से क्षेत्र में और अधिक गश्त व चैकसी बरतने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि अधिकारी कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के साथ सख्ती से पेश आये और उनके खिलाफ कार्यवाही करने में कोई कोताही न बरते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox