कोरोना केस के बाद निगम ने झाड़ौदा गांव को किया सैनिटाइज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना केस के बाद निगम ने झाड़ौदा गांव को किया सैनिटाइज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दो दिन पूर्व नजफगढ़ विधानसभा में हरियाणा की सीमा से सटे झाड़ौदा गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित एक केस मिलने के बाद निगम प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिसे देखते हुए गोपालनगर वार्ड की निगम पार्षद अंतिम गहलोत ने निगम कर्मचारियों की टीम के साथ गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज करने का काम आरंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ सूरज गहलोत व स्वास्थ्य तथा सफाई विभाग निगम अधिकारी भी मौजूद थे।

गोपालनगर की पार्षद अंतिम गहलोत खुद गलियों को सैनेटाइज करते हुए।

सोमवार को गोपालनगर की पार्षद अंतिम गहलोत ने वार्ड के झाड़ौदा गांव में गलियों, नालियों व घरों के दरवाजों तथा बाबा हरिदास मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन के काम की शुरूआत की। इस अवसर पर निगम की मशीनों द्वारा छिड़काव किया गया और पार्षद श्रीमति गहलोत ने स्वयं गलियों में घूम-घूमकर लोगों को कोरोना की बिमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहा कि सभी अपने घरों में रहे, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले, घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, मुंह पर मास्क लगायें, हाथों में दस्ताने पहने तथा शरीर व हाथों को सैनिटाइजर से साफ करे। उन्होने कहा कि यदि ग्रामीण ये छोटी-छोटी बाते ध्यान रखेंगे और इनका पालन करेंगे तो हम कोरोना को हराने में सरकार की मदद करेंगे और देश के सच्चे नागरिक कहलायेंगे। यहां बता दें कि झाड़ौदा गांव की सीमा हरियाणा के बहादुर गढ़ तहसील से लगती है जिसकारण बहादुरगढ़ में प्रशासन रेड अलर्ट जारी कर दिया है। झाड़ौदा गांव में दो दिन पूर्व एक कोरोना पाजिटिव केस मिला था जिसके बाद प्रशासन ने करीब 60 घरों को क्वारंटाइन में डाल दिया था। उसी के चलते आज निगम ने भी गांव में सैनिटाइजेशन का काम आरंभ किया और पूरे गांव को सैनिटाइज किया। इस अवसर पर समाजसेवी व भाजपा नेता सूरज गहलोत ने कहा कि हमारी सुरक्षा स्वयं हमारे हाथ में है। इसके लिए हमे सिर्फ घरों में रहना है। उन्होने ग्रामीणों से अपील की कि वह किसी भी तरह की जरूरत के लिए प्रशासन व निगम की हैल्पलाइन पर काॅल कर उसे मंगा सकते है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox