T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

-भारत की युवा ब्रिगेड ने जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को तोड़ा

क्रिकेट/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रनों से हरा दिया। दूसरे मुकाबले को जीतकर भारत की युवा ब्रिगेड ने ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया।

टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 234 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 134 रनों पर सिमट गई। वहीं इंडिया ने 100 रनों से बड़ी जीत की। इस जीत के बाद टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने 100+ रनों से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के कीर्तिमान ध्वस्त किया। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100+ रनों से 4-4 मुकाबले जीते हैं। जबकि भारतीय टीम ने T20I में क्रिकेट में 100 प्लस रनों से पांचवां मुकाबला जीता है।

टीम इंडिया की T20I में पांच सबसे बड़ी जीत

भारत ने सबसे पहले न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने आयरलैंड को 143 रनों से, दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच 101 रनों से मात थी। वहीं अब जिम्बाब्वे को टीम इंडिया ने 100 रनों से हरा दिया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox