मर्सी चांस को लेकर छात्रों ने किया कुलपति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मर्सी चांस को लेकर छात्रों ने किया कुलपति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में आज विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र कुलपति से अंतिम सेमेस्टर के रिअपीयर विद्यार्थियों को मर्सी चांस देने की मांग कर रहे थे। हालांकि कुलपति ने विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। लेकिन कार्यालय की तरफ से इस संबंध में अभी तक को जवाब नही आया है।
इस संबंध में एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हजारों विद्यार्थियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ा था। जिसको लेकर दीपक धनखड़ के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने मदवि को विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिसके परिणाम स्वरूप कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी बनाई और कमेटी ने ऑनलाइन परीक्षा में आई समस्याओं को देखते हुए विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया। छात्र नेता ने बताया जमीनी स्तर पर देखें तो इस परीक्षा के दौरान कई हजारों विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ा था लेकिन समाधान केवल 500 विद्यार्थियों का ही हो पाया है। इसी को लेकर आज कुलपति महोदय कार्यलय के बाहर प्रर्दशन किया ।
कुछ समय नारेबाजी करने के बाद कुलपति महोदय विद्यार्थियों के बीच आए और विद्यार्थियों की समस्या सुनी। दीपक धनखड़ ने विद्यार्थियों की एक-एक समस्या से कुलपति महोदय को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा जिसके पश्चात कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी बना दी गई है। आज शाम या कल सुबह तक सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
छात्रों ने कहा कि उन्होने कुलपति को अपनी विगत मांगे बता दी है जो इस प्रकार है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान जिन भी विद्यार्थियों की परीक्षा बीच में रुकी थी उन में से अधिकतर विद्यार्थियों को मदवि ने यूएमसी दे दी है जिसमें विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं है जिन विद्यार्थियों को यूएमसी दी गई है उन सभी विद्यार्थियों की भी 23 नवम्बर से दोबारा परीक्षा कराई जाए। अंतिम वर्ष में जिन विद्यार्थियों को री आई है उन विद्यार्थियों को मर्सी चांस देकर उनकी भी परीक्षाएं 23 नवंबर से बाकी विद्यार्थियों के साथ कराई जाए। पीजी मैं एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए क्योंकि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा 23 नवंबर से करवाई जाएंगी वो विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि अभी पीजी में दाखिला लेने वाले विधर्थियों की पहली मेरिट लिस्ट 23 नवम्बर को लगेगी ।
वहीं कुलपति ने जवाब देते हुए कहा कि जिन भी विद्यार्थियों को इस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा है और उन्हें यूएमसी दी है उनका आज शाम या कल सुबह तक समाधान हो जाएगा। इसके बारे में कमेटी फैसला लेकर स्पस्ट करेगी। अभी कोई तिथि बढ़ाई नही जाएगी । जिन विद्यार्थियों की परीक्षा 23 नवंबर से है उन सभी विद्यार्थियों केबलिये परिणाम आने के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।
इस मौके पर आईसी कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्षा दिव्या गुलिया, महारानी जाट कन्या कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्षा कीर्ति त्यागी, नेकी राम कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्षा सपना, हिंदू कॉलेज से प्रीतम अहलावत, सैनी कॉलेज से ललित, वैश्य कॉलेज से पंकज व कृष्ण, जाट कॉलेज से अमित
व केतन और गौड कॉलेज से सुमित सिंघल आदि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox