आंदोलन में शामिल हुए कुछ असामाजिक तत्व, जल्द करेंगे खुलासा – खट्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आंदोलन में शामिल हुए कुछ असामाजिक तत्व, जल्द करेंगे खुलासा – खट्टर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्व घुस चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास रिपोर्ट है लेकिन इसका खुलासा अभी करना ठीक नहीं है। जैसे ही कोई पुख्ता प्रमाण मिलेगा तो जरूर बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन की कई आॉडियो-वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि जब इंदिरा गांधी को ये कर सकते हैं तो मोदी को क्यों नहीं कर सकते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसान आंदोलन को पंजाब के किसानों ने खड़ा किया है, इस आंदोलन को किसानों की बजाए राजनीतिक दलों और संस्थाओं ने प्रायोजित किया है। हरियाणा के किसानों ने आंदोलन में भागीदारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक दल के लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर उनको राजनीति करनी है तो अपने नाम पर राजनीति करें, लेकिन किसानों के नाम पर सियासत नहीं होनी चाहिए।

केंद्र हमेशा बातचीत को तैयार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें। आंदोलन इसका जरिया नहीं है। इसका हल बातचीत से ही निकलेगा। उन्होंने किसानों से आंदोलन खत्म करने की भी अपील की।

सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान
पंजाब से लगातार किसानों का काफिला सोनीपत स्थित सिंघु बॉर्डर पहुंच रहा है। बॉर्डर पर किसानों की तादाद बढ़ती जा रही है। दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है और लगभग छह किमी लंबा जाम लगा है। जाम में फंसे यात्री पैदल ही अपन गंतव्य की ओर चल पड़े हैं। वहीं हजारों ट्रक भी फंसे हैं। दिल्ली में आंदोलन की वजह से सब्जी और दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। टिकरी बॉर्डर भी बंद है। यहां भी किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उधर, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर से लगातार पंजाब के किसानों का काफिला हरियाणा में प्रवेश कर रहा है।

यूपी महिला कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश महिला कॉग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसानों व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को रोकने की चेतावनी दी।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ इस तरह का बर्ताव भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने कभी नहीं किया। ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा था कि वे न केवल ऋण माफ करेंगे बल्कि ऐसी नीतियां लाएंगे जो किसानों की आय दोगुनी करेंगी।

किसान दिल्ली आना चाहते हैं तो आने दें- सत्येंद्र जैन
किसानों के आंदोलन के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर किसान दिल्ली आना चाहते हैं तो उन्हें आने दीजिए।

किसानों के समर्थन में सामने आई कांग्रेस
आंदोलनरत किसानों के साथ अब कांग्रेस खुलकर खड़ी हो गई है। दिल्ली कूच के दौरान जीटी रोड पर कांग्रेस विधायकों व शीर्ष नेताओं ने किसानों को अपना पूरा समर्थन देते हुए तन-मन-धन से साथ निभाने का वादा किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार के जरिए किसान नेता व भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी व किसानों को अपना संदेश भेजा। हुड्डा ने फिर तीन कृषि कानूनों के बारे में बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही तीनों कृषि कानूनों को खारिज किया जाएगा। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी देंगे और किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। हम मांगों का समर्थन करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox