नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणवीं लोक कलाकार नरदेव बेनिवाल ने विश्व नशा रोधक दिवस पर पुलिस विभाग के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है। इस मौके पर उन्होने रागनी के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होने अपने प्रोडक्षन हाउस जवान म्यूजिक के तहत इस रागनी को रीलीज किया है। जो लोगों के दिलों को छू रही है और लोग उनके इस प्रयास की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।
देश में कोरोना महामारी के संकट के चलते लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने गायक नरदेव बेनिवाल के साथ मिलकर लोगों को नशे से बचाने के लिए विश्व नशा रोधक दिवस पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की है। इसमें नरदेव बेनिवाल ने एक रागनी के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी है और साथ ही कहा कि अब भी अगर आप नही संभले तो यह नशा आपके जीवन को नष्ट कर देगा। उन्होने कहा कि पहले कोरोना महामारी लोगों के जीवन को लील रही है। और नशे के साथ मिलकर तो यह बिमारी दुगुनी ताकत से वार करती है जिसके चलते मरीज का बचना मुश्किल हो जाता है। उन्होने बिड़ी-सिगरेट से लेकर अफीम-गांजा-हेरोइन के साथ-साथ शराब के नशे से दूर रहने के लिए अपनी रागनी में छंदों के हिसाब से सुंदर वर्णन किया है। नरदेव बेनिवाल की नशे पर यह रागनी इन दिनों काफी लोकप्रिय भी हो रही है और लोग उनके इस प्रयास की सराहना भी कर रहे हैं।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम