
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले 20 दिन से प्रवासी मजदूरों को रोककर रोजाना खाना खिला रही प्रेमनगर जेड ब्लाॅक पपरावट रोड़ आरडब्ल्यूए को अब दिल्ली सरकार का सहारा मिल गया है। नजफगढ़ विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत ने आरडब्ल्यू के आग्रह पर कालोनी में तुरंत सरकारी मदद भिजवाकर गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों की इस मुश्किल घड़ी में बड़ी सहायता की है। इसके लिए कालोनी की आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री कैलाश गहलोत का धन्यवाद किया है।
इस संबंध में प्रेमनगर जेड ब्लाॅक पपरावट रोड़ आरडब्ल्यूए के प्रधान अशोक अहलावत ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी आरडब्ल्यए ने करीब 150 प्रवासी मजदूरों को पलायन से रोक कर उनके लिए रहने व खाने की व्यवस्था का आश्वासन दिया था और आरडब्ल्यए ने यथायोग्य सहारा भी दिया लेकिन जब परिस्थितियां बदलने लगी और राशन व्यवस्था में कुछ परेशानी आने लगी तो दिल्ली सरकार से आरडब्ल्यए ने राशन भिजवाने का आग्रह किया जिसका तुरंत जवाब मिला और राशन आ गया लेकिन कानून राशन उन्ही को मिल सकता था जिन्होने आनलाईन इसके लिए आवेदन किया हो। इस परेशानी को देखते हुए आरडब्ल्यूए ने प्रवासी मजदूरों व गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए ई-कूपन की व्यवस्था कर उन्हे राशन दिलवाया गया। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना को गरीबों के लिए बहुत ही लाभकारी बताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये वह सरकार का आभार व्यक्त करते है। उन्होने कहा कि उनका एक ही सपना है कि इस संकट की घड़ी में बस कोई भूखा न रहे। साथ ही उन्होने कहा कि उनकी आरडब्ल्यू के सदस्य दिनरात गरीबों की मदद के लिए काम कर रहे है ताकि उन्हे राशन व भोजन में कोई परेशानी न हो।





More Stories
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में यमुना पर फिर तैरता दिखा जहरीला झाग, प्रदूषण पर उठे सवाल
मेरी नीतियों के केंद्र में युवा ही हैं, मजबूत भारत के निर्माण में वे अहम: चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले पीएम मोदी