भरत सिंह के सपनों को करेंगे पूरा- नीलम कृष्ण पहलवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भरत सिंह के सपनों को करेंगे पूरा- नीलम कृष्ण पहलवान

-पूर्व विधायक व नजफगढ़ के विकासपुरूष की 47वीं जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के विकास पुरूष व पूर्व विधायक भाई भरत सिंह की 47वीं जयंती पर हजारों लोगों ने भरतसिंह को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर भरतसिंह परिवार ने हवन-यज्ञ व शांतिपाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हम अपने प्रिय नेता भरत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और हमेशा नजफगढ़ के पूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि भरत सिंह के प्रशंसक व कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ काम कर रहे है। इस अवसर पर पार्षद मीना तरूण यादव, बांके पहलवान, पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक, भाजपा नेता रणवीर शर्मा, जेजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर, सुरेन्द्र सोलंकी, किसान नेता राजसिंह डागर, तरूण यादव, अमरजीत यादव, सुधीर यादव, धर्मेंन्द्र यादव, ढांसा बारह के प्रधान खजान सिंह और लीला पहलवान के साथ-साथ अनेकों गणमान्यों ने भरतसिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर भंडारें का भी प्रबंध किया गया था जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

हवन के बाद कृष्ण पहलवान ने सभी से भंडारें में प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होने बताया कि हर साल भरत सिंह की जयंती पर रक्तदान व नेत्र जांच के शिविर का भी आयोजन किया जाता है लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए इनका आयोजन नही किया क्योंकि भीषण गर्मी में हम किसी के जीवन से खिलवाड़ नही कर सकते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox