डीएनडी पर लाठीचार्ज के बाद राहुल-प्रियंका हाथरस की ओर रवाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीएनडी पर लाठीचार्ज के बाद राहुल-प्रियंका हाथरस की ओर रवाना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोयडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन से यह अनुमति सिर्फ मीडिया को दी है, यानी राजनेता आदि गांव में नहीं जा सकते।
यहां बता दें कि नोएडा से हाथरस जाने की अनुमति मिलने के बाद राहुल और प्रियंका डीएनडी से निकल चुके हैं। यह खबर मिलते ही हाथरस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। राहुल और प्रियंका के साथ मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया हैं। वहीं आम जनता के लिए परेशानी होने के चलते डीएनडी खाली न करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं जिसके बाद राहुल और प्रियंका कार से निकलकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। घायल कार्यकर्ताओं को पुलिस डीएनडी से ले गई।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुल पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। यह बात खुद राहुल गांधी ने अपनी कार की छत पर चढ़कर माइक से लोगों को बताया। अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रास्ता देने की अपील की जिससे वह हाथरस जल्द से जल्द पहुंचे। इन दोनों के साथ पीएल पुनिया के जाने की बात सामने आ रही है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता और सांसद डीएनडी टोल प्लाज पहुंच गए हैं। नोएडा पुलिस उन्हें यहां से आगे जाने नहीं दे रही जिसके चलते डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है। यहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रियंका गांधी अपनी कार खुद चलाकर हाथरस के लिए रवाना हुई हैं। उनके साथ ही राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इन लोगों के डीएनडी के रास्ते हाथरस जाने के चलते फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने की खबर के बाद यूपी गेट पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बैरिकेड लगा दी है। एक-एक वाहन की जांच की जा रही है। इस कारण दिल्ली से गाजियाबाद की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox