सुशांत सिंह मौत मामले में आया नया मोड़, एम्स के फॉरेंसिक पैनल ने बताया इसे आत्म हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशांत सिंह मौत मामले में आया नया मोड़, एम्स के फॉरेंसिक पैनल ने बताया इसे आत्म हत्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी अपनी रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी। इस मामले में सीबीआई के आग्रह पर डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में गठित किये गये एम्स के फोरेंसिक पैनल ने यह रिपोर्ट दी है।
एम्स के सूत्रों के अनुसार, अपनी रिपोर्ट में फोरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को श्आत्महत्या बताया है। एम्स के फोरेंसिक पैनल ने अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा किए गए जहर और गला घोंटने के दावों को खारिज कर दिया। कोर्ट में मामला होने के कारण एम्स के डॉक्टरों ने इस मामले में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। एम्स की फॉरेंसिक बॉडी ने रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया था कि उसकी मौत कार्बनिक जहर का मामला नहीं था। हालांकि, सीबीआई सूत्रों ने इस मुद्दे पर कहा कि एजेंसी सभी कोणों की जांच कर रही है, और किसी भी एंगल से अभी तक इनकार नहीं किया गया है। यहां बता दें कि एम्स के फाॅरेंसिक विभाग की इस रिपोर्ट से सुशांत के परिजनों को काफी धक्का लगेगा। क्योंकि उन्होने अब तक इस मामले को आत्महत्या नही हत्या बताया था। अब देखना है सीबीआई इस मामले में क्या रूख अख्तियार करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox