PPF अकाउंट वालों को मोदी सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफ़ा 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PPF अकाउंट वालों को मोदी सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफ़ा 

मानसी शर्मा /- अगर आपका भी कोई PPF अकाउंट है तो यह खास खबर आपके ही लिए है। आपको बता दें कि PPF अकाउंट को लेकर मोदी सरकार  ने बड़ा एलान किया है। सरकार ने इस नए साल पर PPF वालों को ये खास तोहफा देने का फैसला किया है।
बता दें कि आरबीआई  ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन सरकार की तरफ से जनवरी-मार्च 2024 के लिए पीपीएफ  एनएससी आदि जैसी छोटी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव करने की उम्मीद है। एक खबर के मुताबिक गवर्नमेंट सिक्योरिटीज यील्ड  के रुझान को देखते हुए, स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के चीफ इकोनॉमिस्ट और सीनियर डायरेक्टर (पर्सनल फाइनेंस ) सुनील सिन्हा ने मीडिया से बात चीत करते हुए बताया कि पीपीएफ, एनएससी आदि जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें अब बाजार से जुड़ी हुई हैं और 10-साल की जी-सेक यील्ड के साथ मिलकर चलती हैं। इसलिए, इन योजनाओं पर दी जाने वाली ब्याज दर बढ़ाई जा सकती है।

एक सीनियर बैंकर ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों पर फैसला लेने से पहले देश की लिक्विडिटी और महंगाई पर भी निगाह बनाई हुई है। हालांकि पीपीएफ, एनएससी और केवीपी समेत स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा की जाती है। वर्तमान समय में स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें 4 फीसदी (पोस्ट ऑफिस सेविंग डिपॉजिट) और 8.2 फीसदी (सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम) के बीच हैं।

स्मॉल सेविंग स्कीम्स मौजूदा ब्याज दरें-स्कीम का नाम ब्याज दर (फीसदी में)
सेविंग डिपॉजिट – 4

1-साल की एफडी – 6.9

2-साल की एफडी – 7

3-साल की एफडी – 7

5-साल की एफडी – 7.5

5-वर्षीय रिकरिंग डिपॉजिट – 6.7

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) – 7.7

किसान विकास पत्र: – 7.5 (115 महीने में मैच्योर होगा)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड – 7.1

सुकन्या समृद्धि अकाउंट- 8

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम – 8.2

मंथली इनकम स्कीम – 7.4

तीन कैटेगिरी में शामिल है स्माॉल सेविंग स्कीम
स्मॉल सेविंग स्कीम 3 कैटेगिरी सेविंग डिपॉजिट, पब्लिक सिक्योरिटी स्कीम और मंथली इनकम स्कीम शामिल है। सेविंग डिपॉजिट में 1-3-साल की एफडी और 5-साल की आरडी को शामिल किया गया है। इनमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान विकास पत्र (केवीपी) जैसे सेविंग सर्टिफिकेट को भी जगह दी गई है। पब्लिक सिक्योरिटी स्कीम्स में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि अकाउंट और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम शामिल हैं।

मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) में मंथली इनकम अकाउंट को शामिल किया गया है। बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए, सरकार ने पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि, वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं और डाकघर एफडी जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। केवल 5-साल की आरडी में 0.20 फीसदी का इजाफा किया गया था और ब्याज दरों को 6.7 फीसदी कर दिया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox