आंखों की रोशनी तेज करने के लिए सर्दी में खाएं ये पत्तियां 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए सर्दी में खाएं ये पत्तियां 

मानसी शर्मा /- सर्दियों के मौसम में कई ऐसे साग सब्जी आती हैं जिसे खाने के लिए हम पूरे साल भर का वेट करते हैं। जैसे कि पालक, मेथी, बथुआ आदि सारे ऐसे साग होते हैं। बथुआ की बात स्पेशल तौर पर करें तो इसे कई तरह से खाया जाता है जैसे कि इसकी सब्जी, पराठे, रायता आदि के रूप में। बथुआ में वहीं कई तरह के फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं जैसे कि पोटैशियम, विटामिन ए, बी, सी के साथ आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस आदि।

यदि आप आंखों की रोशनी को तेज बना के रखना चाहते हैं तो आप रोजाना बथुआ को डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि आजकल ज्यादा समय हम लोग कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा स्मार्टफोन के आगे व्यतीत करते हैं। साथ ही डाइट में प्रॉपर चीजों का सेवन नहीं करते। ऐसे में आखों की रोशनी को तेज बना के रखना चाहते हैं तो डाइट में इन इन तरीकों से बथुआ का सेवन कर सकते हैं।
 किस तरीके से कर सकते हैं बथुए का सेवन

ब्रेकफास्ट 
बथुआ का सेवन करने के लिए आप इसके पराठों और रोटी में शामिल कर सकते हैं। आंखों की रोशनी को तेज करने रखने के लिए बथुए का पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं, यदि आप चस्मा लगाते हैं तो ये आपके नंबर को भी घटा देगा।

लंच
यदि आप बथुए को लंच में एड करना चाहते हैं तो आप इसे रायते के रूप में दही में मिक्स करके खा सकते हैं। इससे रायते का स्वाद भी बढ़ जाएगा और आपके आंखों की रोशनी के साथ सेहत भी स्वस्थ बनी रहेगी।

डिनर
आप बथुए को डिनर में सब्जी या साग के रूप में सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox