अब डायनासोर के बीच खेलेंगे बच्चे ,3.2 एकड़ में बना पार्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब डायनासोर के बीच खेलेंगे बच्चे ,3.2 एकड़ में बना पार्क

मानसी शर्मा /- दिल्ली नगर निगम द्वारा सराय काले खां में जल्द ही खोला जाने वाला वेस्ट-टू-आर्ट डायनासोर पार्क भारत में अपनी तरह का पहला पार्क बनने की ओर अग्रसर है। अगले महीने के अंत तक जनता के स्वागत की उम्मीद है, पार्क में 54 विशाल डायनासोर प्रतिकृतियों का संग्रह होगा, जिनकी ऊंचाई 9 से 65 फीट और लंबाई 54 फीट तक होगी। जानकार अधिकारियों ने कहा कि ये प्रतिकृतियां पूरी तरह से स्क्रैप धातु, बेकार टायर, कारों के अवशेष और बागवानी कचरे से तैयार की गई हैं।

डायनासोर के बीच खेलेंगे बच्चे
दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत और दूसरे देश में बहुत से डायनासोर के पार्क हैं, लेकिन यह भारत का पहला एकमात्र पार्क है जो बच्चों को काफी पंसद आएगा और बच्चे इन डायनासोर के बीच खेल सकेंगे। इसे ऐसा बनाया गया है कि बच्चे इसमें फिसलने वाले खेल और डायनासोर के पेट से निकलकर दूसरी ओर जाने वाले खेल खेल सकेंगे।

डायनासोर के अंदर जलेंगी लाइट
अधिकारी ने बताया कि डायनासोर की प्रतिकृतियों के अंदर लाइटिंग के साथ साउंड की व्यवस्था होगी। जो हूबहू डायनासोर के बीच होने का अनुभव देगी। इसमें डायनासोर की गर्दन भी चलित होगी। वहीं, इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि दो से तीन फीट की डायनासोर की प्रतिकृतियों के साथ 40 और 60 फिट की प्रतिकृतियां हैं।

….ताकि लगेगा कि तबाही मच गई
इसमें बच्चे स्लाइडिंग गेम भी खेल सकेंगे। डायनासोर को टूटी हुई कारों से लेकर और लोहे की वस्तुओं के ऊपर भी रखा गया है, ताकि ऐसा दिखे कि डायनासोर के आने से इलाके में तबाही मच गई है।

इन डायानासोर की बनाई गई प्रतिकृति
पार्क में कोलोफिसिस, ब्रोंटोसारस, वेलोसिरैप्टर, सिनटासारस, डाइनोसुचस, डाइनोनीचस, राजसौरस, प्रेनोसेफहेल, एंकिलोसारस, ट्राईसेराटाप्स, अमरगासारस, स्पिनोसार, टायरानोसारस, डिप्लोडोकस और स्टेगोसार जैसे डायनासोर की प्रतिकृति बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन दक्षिणी निगम ने वेस्ट टू वंडर पार्क से दिल्ली में ऐसे पार्क बनाने शुरू किए थे।

3.2 एकड़ में बना है पार्क
फरवरी 2019 में शुरू हुए वेस्ट टू वंडर पार्क को मिली सफलता के बाद निगम तीन पार्क बना दिए हैं। वेस्ट टू वंडर पार्क के दूसरे चरण के तहत इस पार्क को डायनासोर पार्क बनाया जा रहा है। 250 टन कबाड़ से 13 करोड़ की लागत से यह पार्क 3.2 एकड़ में तैयार हो रहा है।

बढ़ सकते हैं टिकट के दाम
एमसीडी के वेस्ट टू वंडर पार्क के दूसरे चरण के तहत डायनासोर पार्क तैयार हो जाएगा। ऐसे में इस पार्क का प्रवेश शुल्क बढ़ सकता है। फिलहाल डायनासोर में जो गतिविधियां बच्चों के लिए होगी वह पूरी तरह नि:शुल्क होगी। ऐसे में निगम के वेस्ट टू वंडर का प्रवेश शुल्क बढ़ सकता है। सामान्य दिनों में इस पार्क की टिकट 50 रुपये है, जबकि 25 रुपये की टिकट बच्चों के लिए हैं। सप्ताहांत में यह राशि दोगुनी हो जाती है। यहां पर आरआरटीएस का स्टेशन बन रहा है। इसके पूरे होने से एनसीआर के लोगों की आवाजाही होने से दर्शकों की संख्या बढ़ेगी तो इससे राजस्व भी निगम का बढ़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox