नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने आधी रात एक फाइनेंसर के आफिस पर अपने साथी के साथ फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी रोबिन हुड से काफी प्रभावित था और उसकी स्टाइल में ही रहता व अपराध करता था। पुलिस ने आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है जो वह वारदात में इस्तेमाल करता था।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि 22 अगस्त को दीपक बावेजा नाम के शख्स ने मोहन गार्डन थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बदमाशों द्वारा अपने कार्यालय पर गोली चलाने की शिकायत की थी। इस पर एसएचओ बलजीत सिंह व एसीपी विजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए एसआई सुभाष, सिपाही अजय, अश्वनी, संदीप व सुशील की एक टीम तैयार की और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने एरिया के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया की रात को तीन लोग आये और उन्होने आफिस का शीशा तोड़ा तथा फिर गोली चलाई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फाइनेंसर कमेटी चलाता था और उसने कई लोगों से पैसा ले रखा था जिसकी शिकायत भी लोगों ने पुलिस में की है। जो उन्हे पैसा वापिस नही कर रहा था। आरोपी का भी कुछ पैसा फाइनेंसर के पास था। पुलिस ने सूचना के आधार पर रवि उर्फ रोबिन पुत्र पंचम निवासी रक्षा एंक्लेव मोहन गार्डन को पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि उसने अपने दोस्त अभिषेक के साथ उस दिन ज्यादा पी ली थी और जब वह दीपक के आफिस पर पंहुचा तो उसको एक दम गुस्सा आ गया क्योंकि दीपक ने उसके भी डेढ़ लाख रूपये देने थे और वह दे नही रहा था। जिसपर उसने डराने के लिए गोली चला दी। पुलिस दूसरे आरोपी अभिषेक व सुमीत की भी इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां