NEET-UG: ग्रेस मार्क्स वाले कैंडीडेट्स आज फिर देंगे परीक्षा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

NEET-UG: ग्रेस मार्क्स वाले कैंडीडेट्स आज फिर देंगे परीक्षा

-आज देश के 6 शहरों में नीट-यूजी की परीक्षा फिर से कराई जा रही है -परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी और NTA रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आज देश के 6 शहरों में NEET-UG की परीक्षा दोबारा से कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर पुख्ता तैयारी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आज ये परीक्षा केवल 1,563 उम्मीदवारों के लिए है। आज कि इस परीक्षा में केवल वे परीक्षार्थी ही शामिल होंगे जिनको परीक्षा में ग्रेस मार्क्स मिले थे।

आपको बता दें कि NEET-UG परीक्षा 05 मई, 2024 को कराई गई थी। इस परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। पेपर लीक होने का मामला SC में है। पिछली बार की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स वापस लेने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। NEET UG  में एक साथ 67 छात्रों ने 720 में 720 अंक प्राप्त किए थे। इनमें से 6 छात्र एक ही सेंटर के थे। इसके बाद इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे।

वहीं, शनिवार देर शाम केंद्र सरकार ने रविवार को होने वाली NEET-PG परीक्षाएं भी स्थगित कर दीं। सरकार ने कहा कि नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। साथ ही सरकार ने कहा कि यह निर्णय छात्रों के सही हित और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

आपको यह भी बता दें कि NEET-PG परीक्षा स्थगित करने की घोषणा करने से पहले सरकार ने NTA प्रमुख को भी बदल दिया। NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह की जगह सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को नियुक्त किया गया है।साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और NTA की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की है। जिससे किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox