नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहनगार्डऩ पुलिस ने छठ पूजा पार्क नजदीक नाला रोड़ से एक कुख्यात स्नेचर को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से स्नेंिचग व लूट केस दर्ज है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि मोहनगार्डन पुलिस के सिपाही सुशील व संदीप ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक शख्स को रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली आरोपी सद्दाम उर्फ विक्की पुत्र सादुल हक निवासी गुरू हरिकिशन नगर मटियाला मोहन गार्डन से एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला की आरोपी पहले भी विकासपुरी, बिंदापुर व मोहनगार्डन में तीन मामलों में शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां