पुलिस अधिकारी बन लूटने वाले चढ़े स्पेशल स्टाफ पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस अधिकारी बन लूटने वाले चढ़े स्पेशल स्टाफ पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लूट की वारदातों को परफैक्ट तरीके से अंजाम देने के लिए एक इंजिनियर व एक प्रोपर्टी डीलर व एक अन्य आरोपी मिलकर पुलिस अधिकारियों का वेश धारण करते है और असली पुलिस लगने के लिए वाॅकी-टाॅकी भी साथ में रखते है और फिर दिल्ली व एनसीआर में लूट व किडनैपिंग की वारदातों को अंजाम देते है। द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने नजफगढ़ से एक ऐसे ही मामले का खुलासा करते हुए उक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से 2 कान के रिंग, 2 वाॅकी-टाॅकी, एक मोबाइल फोन, एक वरना कार व एक क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पंजाब में दो लूट के मामले व एक वाहन लूट के मामले का खुलासा हुआ है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि वाहन लूट व किडनैपिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ सेल ने इस मामले पर कार्यवाही आरंभ की थी। हाल ही में बाबा हरिदास नगर थाने में एक सूचना आई थी कि सब्जी मंडी नजफगढ़ से एक अपराधियों ने दो लोगों को वरना कार के साथ अपहृत कर लिया है। जिस पर एसीपी जोगेन्द्र जून ने निरिक्षक स्पेशल स्टाफ नवीन कुमार के नेत्त्व में एसआई हरिसिंह, जयविन्द्र, रंजीव त्यागी, एएसआई उमेश, हंस, हवलदार शंकर, राजकुमार, सुमित, अशोक, सिपाही कुलभूषण, उपेन्द्र, संदीप, जितेन्द्र, राजकुमार व जगदीश की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने इस मामले में कार्यवाही आरंभ करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को काले रंग की क्रेटा कार का पता चला जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस लोनी पंहुची और मालिक का पता किया। तो पता चला की गाड़ी उदयवीर के नाम पर है और वह इंडिया से बाहर रहता है। पुलिस ने इस गाड़ी की तलाश शुरू की तो पता चला की यह गाड़ी स्वप्नील के पास रहती है जो एक इंजिनियर है। गाड़ी की सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वपनील व उसके एक साथ को पकड़ लिया और उनकी सूचना पर तीसरे आरोपी को रानी बाग से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान स्वप्नील पुत्र लाल किशोर, निवासी अंकुर विहार, लोनी, गाजियाबाद, यूपी, केशव सहगल पुत्र अशोक सहगल निवासी वेद विहार लोनी गाजियाबाद यूपी व रवि शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी रानी बाग दिल्ली के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि पुछताछ में आरोपियों से कुछ चैकाने वाले तथ्य सामने आये है। आरोपी पुलिस अधिकारी बन वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होने नजफगढ़ में पंजाब के दो लोगों अपना निशान बनाते हुए उनकी कार, पैसे, फोन व सोने के जेवरात लूट लिये थे। जिसकी रिपोर्ट बाबा हरिदास नगर थाने में दर्ज है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी स्वप्नील कतर में नौकरी करता था और कोविड-19 के दौरान उसकी नौकरी चली गई और वह इंडिया वापस आ गया। वहीं एक आरोपी केशव प्रापर्टी का काम करता था लेकिन वह भी लाॅकडाउन के दौरान बेकार हो गया। तीसरा आरोपी दिल्ली से है। तीनो ने मिलकर लोगों को लूटने का काम शुरू किया और नकली पुलिस अधिकारी बन वारदात करने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox