रनहौला के मनोज ने नशा मुक्त भारत के लिए अटारी बार्डर से इंडिया गेट तक लगाई दौड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रनहौला के मनोज ने नशा मुक्त भारत के लिए अटारी बार्डर से इंडिया गेट तक लगाई दौड़

-रोजाना 60 किलोमीटर दौड़ लगाकर रास्ते भर दिया नशा मुक्त भारत का संदेश, नजफगढ़ में मनोज का हुआ भव्य स्वागत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रनहौला के रनर मनोज कुमार ने नशा मुक्त भारत बनाने के अपने अभियान के तहत अटारी बार्डर से इंडिया गेट तक करीब 800 किलोमीटर की दौड़ लगाकर लोगों को नशा मुक्ति भारत बनाने का संदेश दिया। मनोज ने अपने अभियान के तहत रोजाना 60 किलोमीटर दौड़ लगाई और 5 फरवरी को दिल्ली के इंडिया गेट पर जवान ज्योति पर अपनी दौड़ का समापन किया। उन्होने इस मौके पर संदेश दिया कि वह जीवन पर्यन्त अपने अभियान को पूर्ण करने के लिए इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। वहीं नजफगढ़ मंे मनोज का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मनोज के कोच अनिल कुमार ने बताया कि मनोज ने भारत को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और जिसके ल्एि उन्होने 26 जनवरी को अपनी दौड़ अटारी बार्डर से आरंभ की थी और वह 5 फरवरी को इंडिया गेट पंहुच गये था जहां उन्होने अमर शहीदो की अमर जवान ज्योति पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी दौड़ का समापन किया। उन्होने बताया कि मनोज नेशनल मैराथन खिलाड़ी है। मनोज ने वल्र्ड मैराथन में 125 वीं रैकिंग, एयरटेल मैराथन में 25वीं रैंकिग व नेशनल में 1500 व 3000 मीटर में दौड़ लगाई है।
मनोज की इस उपलब्धि पर नजफगढ़ के पंचायती श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को क्षेत्र वासियों ने उनका भव्य स्वागत ेिकया। जिसमें समाजसेवी अशोक अहलावत ने उन्हे सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट की और उन्हे इस नेक काम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मनोज कुमार ने बताया कि वह शुरू से ही देश के लिए कुछ करना चाहते थे जिसके लिए उन्होने भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। वह अपने इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे और समाज को नशे से बचाने का कार्य करते रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox