मानसी शर्मा / – आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। सरकार ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को चुनावी नियमों में संशोधन किया। अभी तक 80 साल से अधिक उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। यह संशोधन लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले किया गया है।
80 साल से अधिक उम्र के कितने मतदाता?
चुनाव आयोग द्वारा जारी नई मतदाता सूची के अनुसार, देश में 1।85 करोड़ मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें से ‘शताब्दी’ (100 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले) मतदाताओं की संख्या 2।38 लाख है।
कानून मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान करने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 में संशोधन किया गया है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अप्रैल से मई के बीच हो सकते हैं चुनाव। कहा जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।


More Stories
अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय को रजत पदक
माय भारत की पहल: CCRT में अंतरराज्यीय युवा कार्यक्रम का आगाज़
अरावली पर संकट: करोड़ों साल पुरानी प्राकृतिक ढाल पर मंडराता खतरा
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में देशभर में आयोजन
दो आदतन चोर गिरफ्तार, छह चोरी के मोबाइल बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तीन प्रमुख रनिंग इवेंट्स में BRG का शानदार प्रदर्शन, देशभर में बहादुरगढ़ का नाम रोशन