मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से पूछा कंगना रणौत सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से पूछा कंगना रणौत सवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/भावना शर्मा/- सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार लाइम लाइट में बनी हुई हैं। कंगना आए दिन अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना कभी बॉलीवुड पर निशाना साधती हैं तो कभी किसी फिल्मी सितारे से सवाल जवाब करती हैं। अब हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान से सवाल किया है।

दरअसल हाल ही में कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई में एक एफआईआर दर्ज हुई है। ये कंगना के ऊपर दर्ज होने वाली 10 दिन में तीसरी है। जिससे अभिनेत्री गुस्से में नजर आ रही हैं।खुद के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद कंगना ने आमिर खान से सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछा है।
कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कंगना ने लिखा, श्जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था, मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है, इंटॉलरेंस गैंग से जाके कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने ने, इस इंटॉलरेंट देश में?श् इसके साथ उन्होंने इस ट्वीट में आमिर खान को भी टैग किया है।


कंगना ने इसके बाद लगातार कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, कैंडल मार्च गैंग, अवॉर्ड वापसी गैंग देखो फासीवाद का विरोध करने वाले क्रांतिकारियों के साथ क्या होता है? तुम सबकी तरह नहीं। तुमको कोई पूछता भी नहीं है। मुझे देखो, मेरे जीवन का मतलब महाराष्ट्र की फासीवादी सरकार से लड़ना है। तुम सबकी तरह धोखाधड़ी करना नहीं।श्
अपने अगले ट्वीट में कंगना ने खुद के जेल की बात को स्वीकारते हुए लिखा, मैं सावरकर, सुभाषचंद्र बोस और झांसी की रानी की पूजा करती हूं। आज यह सरकार मुझे जेल में डालने की कोशिश कर रही है। जल्दी ही जेल होने और उन्हीं दुखों से गुजरने का इंतजार कर रही हूं, जिनसे मेरे आदर्श गुजरे। यह मेरे जीवन को सार्थक बनाएगा।


गौरतलब है कि गुरुवार को कंगना रणौत के ऊपर एक केस दर्ज किया गया है। जिसमें कंगना के ऊपर कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है। मुंबई के वकील अली काशिफ खान ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में ये शिकायत दर्ज करवाते हुए अभिनेत्री के ऊपर दो समुदायों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox