उत्तराखंड में पत्रकार श्रमिक बीमा योजना की जगी उम्मीद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड में पत्रकार श्रमिक बीमा योजना की जगी उम्मीद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के पत्रकारों के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू करने हेतू संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य आनंद प्रकाश राणा ने गत 1 सितंबर को श्री रावत को पत्र लिखकर उत्तराखंड में पत्रकारों हेतू सामूहिक बीमा कवर योजना लागू करने का आग्रह किया था। श्री राणा ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक निर्देश का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार से गिरता से योजना लागू करेगी।
एनयूजे इंडिया के अध्यक्ष रासबिहारी ने पीसीआई सदस्य आनंद राणा द्वारा की गई पहल को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय संगठन सचिव आनंद राणा, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के तौर पर लगातार पत्रकारों की समस्याओं और मांगों का पर आवाज बुलंद कर रहे हैं। उत्तराखंड एनयूजे के मुख्य संरक्षक ब्रह्मदत्त शमार्, एनयूजे के उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, उत्तराखंड एनयूजे के अध्यक्ष कैलाश जोशी, उपाध्यक्ष संजय तलवार, महामंत्री सुशील त्यागी, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी एवं गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह ने पीसीआई सदस्य आनंद राणा का धन्यवाद करते हुए कहा है कि राज्य के पत्रकारों हेतू सामूहिक बीमा कवर की अत्यंत आवश्यकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सकारात्मक कदम की प्रशंसा करते हुए एनयूजे उत्तराखंड इकाई ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox