दिल्ली में अब निजी वाहन में भी मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अब निजी वाहन में भी मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देशभर में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही लोगों को संक्रमण से सचेत रहने के लिए सरकार उन्हे हर तरीके से सचेत करने में लगी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने के साथ ही मास्क को लगाए रखने की बात भी लगातार कही जा रही है। दिल्ली में पहले ही किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया था लेकिन वहीं अब नये नियम के अनुसार दिल्ली में अपने निजी वाहन के अंदर भी मास्क को पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
दिल्ली में अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि व्यक्ति कोरोना निवारक उपायों को सतर्कता से फॉलो कर रहे हैं या नही। जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं तो मास्क पहनना पहले से ही अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं अब मास्क को पहनना केवल सार्वजनिक स्थानों या परिवहन तक ही सीमित नहीं है। दिल्ली में आपको अपने निजी वाहन में भी अपना मास्क लगाना होगा। जिसका उल्लंघन करने पर जुर्माना लगने की संभावना है। दोपहिया वाहन चालकों को अपने हेलमेट के अंदर भी मास्क पहनना आवश्यक होगा।
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण भारत में स्थिति गंभीर होती जा रही है. देश में लगातार दूसरे दिन 60 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं। अब कोरोना वायरस के मामले 21 लाख के करीब पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 61 हजार 537 नए मामले आए और 933 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 62 हजार 538 मामले आए थे, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 68.32 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त छह लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में सवा लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चैथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox