मुरादाबाद में पति की गर्भवती प्रेमिका को गोलियों से भूना, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुरादाबाद में पति की गर्भवती प्रेमिका को गोलियों से भूना, मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुरादाबाद/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुरादाबाद में एक महिला ने पति की गर्भवती प्रेमिका को घर के बाहर बुलाकर फिल्मी स्टाइल में मार कर हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
                             मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। एक महिला ने अपनी सौतन को घर के बाहर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। सौतन को गोलियां मारने के बाद वह इलाके में रिवॉल्वर लहराती हुई घूमती रही। महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी वाली बात यह है कि महिला ने बंदूक चलाना यूट्यूब से सीखा था। घटना का वीडियो वायरल भी हो रहा  है।
                           सनसनीखेज घटना सिविल लाइंस थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि विद्यानगर के रहने वाले ट्रांसपोर्टर मुहम्मद जफर ने शबाना से शादी की थी। उसके पांच बच्चे हैं। पत्नी  शबाना को डेढ़ साल पहने पता चला कि उसके  पति के एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसका नाम आलिया   है और भी नाम बताये जा रहे हैं उसके।  मृतक महिला गर्भवती थी। शबाना ने बताया कि उसने कई बार मुहम्मद जफर को महिला से अवैध संबंध तोड़ने को कहा लेकिन वह नहीं माना। बीते दिनों उसे पता चला कि महिला आलिया गर्भवती हो गई है। जिसके बाद शबाना से रहा नहीं गया   और  उसने यह साजिश रच डाली।
                        पुलिस पूछताछ में शबाना ने बताया कि बीते दिनों उसके घर में चोरी हुई थी, जिसके बाद पति ने उसे रिवॉल्वर लाकर दी थी। उसके बाद शबाना ने आलिया को मारने के लिए यू ट्यूब पर बंदूक चलाना सीखा। कई दिन से  वह इसकी प्रैक्टिस भी कर रही  थी कहीं निशाना  न चूक जाए। शबाना  ने आलिया को  चार गोलियां मारी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी।  इससे पहले शबाना ने आलिया के घर का पता लगवाया। वह उसके घर पहुंची। उसे घर के बाहर बुलाया और उसके ऊपर चार गोलियां चला दीं। गोलियां चलाने के बाद वह बंदूक लेकर पैदल ही इलाके में घूमती रही। वह बिजनौर के नूरपुर की रहने वाली थी। उसका अपने पहले पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद वह जफर के साथ संबंध में रहने लगी थी। उसे पहले पति से एक बेटा भी है। वहीँ पता चला आलिया के कई नाम से  रह रही थी। पहुंची पुलिस ने शबाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आलिया के कई नाम है। उसे लोग पिंकी शर्मा, मानसी शर्मा, श्वेता भारद्वाज, मंगल के नाम से जानते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox