HOSHIARPUR ROAD ACCIDENT: ट्रक और कार जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

HOSHIARPUR ROAD ACCIDENT: ट्रक और कार जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत

मानसी शर्मा / – पंजाब के होशियारपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 2 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पुहंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भेजकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात होशियारपुर जिले के दसूहा शहर के बाहरी इलाके एम्मा मंगत और उची बसी के बीच एक कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अमृतसर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार में आग लग गई। इस घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

हादसे के बाद कार में लगी भयानक आग

ट्रक और कार में टक्कर होने के बाद कार में आग लग गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझा लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox