‘इधर आ रहे हैं या नहीं’ नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान दिया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘इधर आ रहे हैं या नहीं’ नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान दिया बड़ा बयान

मानसी शर्मा / –  बिहार में सियासी पारा बहुत गर्म होता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद चिराग पासवान नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में मौजूद स्थिति को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की चिंताएं रही हैं। मैंने स्पष्ट किया था कि जब तक अधिकृत जानकारी नहीं आती है तब तक कोई बयान देना सही नहीं है। यह जानकारी ज़रूर प्राप्त हो रही थी कि कुछ चीज़ें हैं जिसे लेकर सुगबुगाहट हो रही थी।

नीतीश पर बोले चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी तमाम चिंताओं और विषयों को रखा है, उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया है। आज की तारीख में परिस्थिति गठबंधन को लेकर काफी सकारात्मक है। पहले यह साफ हो जाए कि मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) जी इधर आ रहे हैं या नहीं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

नीतीश आज दे सकते हैं इस्तीफा

आपको बता दें कि नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर NDAमें शामिल हो सकते हैं। नीतीश ने BJP के साथ सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसमें कांग्रेस के कुछ विधायक भी एनडीए को समर्थन दे सकते हैं। यही कारण है कि नीतीश कुमार ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। नीतीश के साथ कांग्रेस के टूटे विधायक भी एनडीए में शामिल होंगे।

10 कांग्रेस विधायक भी एनडीए में हो सकते हैं शामिल

खबरों के मुताबिक, 122 के जादुई आंकड़े को पार करने के लिए एनडीए गठबंधन को 10 कांग्रेस विधायकों का भी समर्थन मिल सकता है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 10 से ज्यादा विधायक BJPके संपर्क में हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox