मानसी शर्मा / – पंजाब के होशियारपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 2 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पुहंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भेजकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, देर रात होशियारपुर जिले के दसूहा शहर के बाहरी इलाके एम्मा मंगत और उची बसी के बीच एक कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अमृतसर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार में आग लग गई। इस घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद कार में लगी भयानक आग
ट्रक और कार में टक्कर होने के बाद कार में आग लग गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझा लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद