GST सुधार पर मोदी का सम्मान, भाजपा कार्यशाला रविवार को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

GST सुधार पर मोदी का सम्मान, भाजपा कार्यशाला रविवार को

-कार्यशाला में होंगे कई सत्र -रात्रिभोज को किया जा सकता है रद्द

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संसद परिसर में शुरू होगी, जहां जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यशाला की योजना कई दिन पहले ही बना ली गई थी, लेकिन पीएम मोदी अब इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा शनिवार को पार्टी सांसदों के लिए आयोजित रात्रिभोज को उत्तर भारत के बड़े हिस्से में आई बाढ़ के प्रभावितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए रद्द कर दिया गया।

रात्रिभोज को किया जा सकता है रद्द
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करने का कार्यक्रम है, लेकिन उसे भी अब रद्द किये जाने की संभावना है। उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार एवं उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, संख्या बल के हिसाब से राधाकृष्णन आगे नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी को किया जा सकता है सम्मानित
एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री को नए जीएसटी दर की घोषणा के लिए सांसदों द्वारा सम्मानित किए जाने की उम्मीद है। भाजपा का कहना है कि जीएसटी में बदलाव से लोगों पर कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को उम्मीद है कि कई वस्तुओं की कीमतों में गिरावट को लेकर लोगों में सकारात्मक भावना का संचार होने से उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में मदद मिलेगी।

बिहार में नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। भाजपा की कार्यशाला में कई सत्र होंगे, जिनमें पार्टी के इतिहास और विकास के साथ-साथ सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के पाठ भी शामिल होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox