नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजाजी टाईगर रिजर्व देहरादून में टाईगर की घटती संख्या को देखते हुए कार्बेट नेशनल पार्क, राजाजी टाईगर रिर्जव को पांच टाईगर देगा। राजाजी टाईगर रिजर्व एवं कार्बेट नेशनल पार्क के बीच आज यह समझौता हुआ। अक्टूबर 2020 में दो टाईगर पहले चरण में भेजें जायेंगे। शेष तीन टाइगरों के भेजने की तारीख बाद में तय होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्बेट पार्क के उप-प्रभागीय के एस खाती ने बताया कि राजाजी नेशनल पार्क में बाघों की कम संख्या के कारण कार्बेट पार्क प्रशासन उन्हें अपने टाइगरों में से पांच टाईगर देगा। आज भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में दोनों नेशनल पार्क के बीच यह समझौता हुआ। बाघों को झिरना, बिजरानी या ढेला वन रेंज में से पकड़ कर भेजा जाएगा।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम