
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सबसे चर्चित सहारा मॉल पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाज गिरी है। एमजी रोड स्थित सहारा मॉल को प्रदूषण फैलाने के आरोप में सील किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सोमवार को सुबह पुलिस बल के साथ सहारा मॉल में पहुंची और मॉल के मेन गेट को सील कर दिया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विभाग की टीम मॉल के अंदर मौजूद है, वहीं मॉल के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। कई बार नोटिस देने और जांच में नमूने फेल होने पर यह कार्रवाई की गई है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम के अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 2018 में सहारा मॉल से सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सैंपल लिए गए थे, जो फेल मिले थे। उसके बाद मॉल प्रबंधन की तरफ से कहा गया था कि कुछ महीने में हम इसे ठीक कर लेंगे और 250 लाख रुपये फीस भी जमा कराई गई थी। बावजूद इसके सहारा मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई सुधार नहीं किया गया। इसके बाद फरवरी, 2020 में दोबारा सैंपल लिए गए, वह भी फेल पाए गए। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने मॉल को सील करने के आदेश दिए थे।
कुलदीप सिंह ने कहा कि अब सहारा मॉल की तरफ से रिपोर्ट दी जाएगी कि उन्होंने प्लांट ठीक कर लिया गया है, तब जांच करने के साथ दोबारा 250 लाख फीस जमा कराने पर मॉल को खोल दिया जाएगा। कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बाबत फरीदाबाद पर्यावरण कोर्ट में केस दायर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना ट्रीट किए पानी सीधे सीवरेज में डालने की शिकायत पर सोमवार को सहारा मॉल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बोर्ड की टीम ने सोमवार सुबह मॉल को सील किया।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद