
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तरप्रदेश के कानपुर का कुख्यात बदमाश विकास दुबे को आखिर पुलिस ने पकड़ ही लिया। मध्यप्रदेश में उज्जैन से विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी की तस्वीरें भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के गार्ड ने विकास दुबे को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि मंदिर परिसर में स्वयं विकास दुबे ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा था कि मै विकास दुबे हूं। जिस पर गार्ड ने पुलिस को सुचित कर दिया और पुलिस ने बिना किसी विरोध को खतरनाक अपराधी को पकड़ लिया।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। गृहमंत्री ने बताया महाकाल मंदिर परिसर से इस खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। यूपी से भागने के बाद से ही प्रदेश की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की चर्चा की है। विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर दोनों मुख्यमंत्रियों की चर्चा हुई है। आज ही मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर कर सकती है।
गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार किया है। विकास दुबे को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस भी अलर्ट पर थी। रायपुर के महादेव घाट स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में नजदीकी रिश्तेदार रहने की खबर मिली थी। खबर के बाद से इस घर पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी