नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाॅलिवुड के दो मशहूर कलाकारों के यूं अचानक बाॅलिवुड में शोक की लहर हैं बुधवार को शानदार कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।
लाॅक डाउन से पहले ही लोग काफी दुःखी थे और अब लगातार उनके दो प्रिय अभिनेताओं के निधन की खबर ने उनको पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। यहां तक बाॅलिवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्वीट पर मै पूरी तरह से टूट गया हूं लिख कर अपनी संवेदना जाहिर की है। कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।
29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था. अब इरफान खान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। अचानक दो दिग्गज अभिनेताओं के चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर ने अपने परिवार की राह पर चलकर फिल्मों में किस्मत आजमाई। 1973 में फिल्म बॉबी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से लेकर आजतक वह हर किसी के दिलों पर राज कर रहे थे, हालांकि, 1970 में राजकपूर की ही फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर एक बाल कलाकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला